बरेली में बढ़ी गर्मी के साथ बीमारियों का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बीमारियों का असर भी तेज़ी से बढ़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग एक हजार मरीज बुखार से पीड़ित हैं। वहीं डेंगू और मलेरिया के मामलों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह लगातार जिले के सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही गांवों में जाकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे हैं कि कहीं भी पानी जमा न होने दिया जाए, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा आशा वर्करों को भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और गंदा पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सीएमओ विश्राम सिंह ने बताया कि जिले में प्रतिदिन करीब 750 बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai