बरेली। थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव निसोई में मामूली बात को लेकर भाई बना भाई का दुश्मन पूरे परिवार पर किया जानलेवा हमला जिसमें चार लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ममता ने बताया गांव में कल्याण सिंह के बेटे लोकेश की शादी थी गांव के लोग मंडप की दावत खाने गए थे। इस दौरान मेरा भाई राजवीर और सगा चचेरा भाई संजीव से वहां पर कहां सुनी हो गई। उसके बाद संजीव घर वापस आया उसने अपने परिवार वालों को इकट्ठा कर लिया और जतन , सुमित , रमेश , संजीव , गीता , उर्मिला , रीता ने घर में घुसकर लाठी डंडे हशिया और ईंटों से हमला कर दिया जिसमें सूरज वती , पत्नी मुन्नालाल, ममता पुत्र मुन्ना लाल, राजवीर पुत्र मुन्ना लाल और मुन्ना लाल पुत्र उल्फत घायल हो गए। घायलों ने थाना बिशारतगंज में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें सूरज वती और राजवीर की हालत गंभीर होने के कारण बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता का कहना है सुमित ने सूरज वती के हशिया मारा और सभी के हाथ में लाठी डंडे और ईंटे थी।









