बरेली। गाजियाबाद से बरेली आते समय कैंटर रास्ते में अज्ञात खड़े वाहन में घुस गया। जिससे कैंटर के ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
जिला बदायूं क्षेत्र के थाना उझानी के गांव अब्दुल्लागंज निवासी 35 वर्षीय अरविंद पुत्र वीरपाल कैंटर चलाता है। शनिवार की रात में कैंटर लेकर गाजियाबाद से चला था। रास्ते में मीरगंज फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गया जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद की पत्नी तान्या और दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
