अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर कत्था फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर कत्था फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी 32 वर्षीय रूपकिशोर साहू पुत्र धर्मपाल साहू मोटरसाइकिल से ड्यूटी जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी रूप किशोर की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया रूपकिशोर साहू के साले राहुल की शादी चार फरवरी को है शादी के काम से ससुराल इज्जत नगर क्षेत्र के छोटी बिहार गए थे वहीं से शाम को कत्था फैक्ट्री ड्यूटी जा रहे थे रास्ता में हवाई अड्डा गेट के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी रूपकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची इज्जत नगर की पुलिस ने रूपकिशोर को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया रूप किशोर कत्था फैक्ट्री में काम करता था उनकी पत्नी रूबी साहू और तीन बच्चे हैं दो लड़का एक लड़की है।

Leave a Comment

और पढ़ें