BAREILLY
इज्जतनगर गुरुद्वारे में मनाया गया प्रकाश पर्व
संगत ने खुद मिलकर की लंगर तैयार करने की सेवा
बरेली। सिक्खों के छठवें गुरु मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व 12 जून को सभी संगत ने मिलकर मनाया था। परन्तु गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा डिफेन्स कॉलोनी इज्जतनगर में हर पर्व को रविवार के दिन मनाया जाता है जिसके चलते 15 जून को गुरु साहिब का प्रकाश पर्व एवं
अषाढ़ माह की संग्रांद को मुख्य रखते हुए विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सुबह 10:00 बजे से संगत द्वारा कीर्तन किया गया उपरांत 12 बजे से भाई सतवंत सिंह जी (जनकपुरी वाले) द्वारा कीर्तन गायन किया गया।
एक बजे अरदास के साथ समाप्ति हुई। गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। लंगर बनाने की सेवा संगत ने खुद मिलकर की। अनेकों महिलाओं ने गुरूद्वारे के लंगर हाल में लोय पर खुद ही मिस्से प्रशादे (रोटी) तैयार की जो संगत में बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, दिलदार सिंह, बलजिंदर कौर व हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
