BAREILLY
वार्ड 18 कृष्णा नगर में दो नई सड़कों का किया लोकार्पण
बरेली। वार्ड 18 के कृष्णा नगर में महापौर डॉ उमेश गौतम एवं वार्ड की पार्षद सुधा सक्सेना के सौजन्य से दो महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया गया। यह अवसर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा।
जिसने निर्मित सड़के विष्णु मंदिर से लिटिल एंजेल्स स्कूल तक, जोशी जी की गली होते हुए बीएसएनएल टावर और नूरी मस्जिद तक बनी। पूर्व पार्षद के आवास से सुभाष स्कूल तक तथा श्री विनायक श्रीवास्तव के निवास तक। इन दोनों सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इस लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने सहभागिता निभाई और महापौर डॉ. उमेश गौतम का हृदय से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
पार्षद सुधा सक्सेना ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह विकास कार्य वार्ड वासियों के सहयोग और महापौर के विशेष प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने आगे भी इसी तरह विकास की गति बनाए रखने का संकल्प लिया।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर श्याम सुंदर उपाध्याय, राम राजा राम, दिवाकर राम सिंह, लीलाधर , संजय श्रोती, पं. राजेश उपाध्याय, लता सारस्वत, पुष्पा लावियन, सीमा शर्मा, प्रेमा बिष्ट, सितारा देवी सक्सेना, शीलू त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष मनीष, आराधना शर्मा, भाग्यवती, अंजू भारद्वाज महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, अमित सक्सेना, पंकज सक्सेना पार्षद पति, राजेश सक्सेना, अनिल सेठ, रेखा सिंह, मीना सिंह, नीना गुप्ता, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह, प्रेम स्वीट, पिंकी मल्होत्रा, प्रवेश पाराशरी, पूनम उपाध्याय, पं. गायत्री देवी, शशि उपाध्याय, दौलन की बुआजी, राजन पाराशरी, अभिनाश सिंह, दक्ष सारस्वत, पुष्पा उपाध्याय, रूपांजलि, नंदकिशोर सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
