Bareilly News: कथावाचकों के साथ हुई घटना के विरोध में परशुराम सेना ने किया प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। परशुराम सेना ने इटावा की घटना को लेकर सेठ दामोदर स्वरूप से पैदल मार्च करके मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा । ज्ञापन के द्वारा परशुराम सेना ने इटावा कथावाचकों के साथ हुई घटना के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटना हिन्दू समाज को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही इस तरह की घटना से समाज का ताना बाना बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, राजेश, मनोज, सोने लाल शुक्ला, किशोर, सत्यप्रकाश गुप्ता, उमाशंकर दीक्षित, बलवीर कश्यप, रोहित कटियार, विपिन कटियार, हरिपाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai