Bareilly News: 58 वें उर्स-ए-शराफ़ती का आज दूसरा दिन, शहर में उमड़ी ज़ायरीनों की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। 2 सितंबर 2025 मुताबिक 9 रबीउल अव्वल ख़ानक़ाह-ए-शाह शराफ़त पर 58 वें वार्षिक उर्स के दूसरे दिन का आगाज़ आज सुबह कुरआन ख़्वानी के साथ हुआ। इस वर्ष उर्स-ए-शराफ़ती 5 सितंबर तक चलेगा, जिसमें देश भर से भारी संख्या में ज़ायरीन के शामिल होने की उम्मीद है।

दरगाह के सज्जादानशीन शाह मोहम्मद ग़ाज़ी मियाँ की सरपरस्ती व देखरेख में उर्स के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सुबह से ही शहर और आसपास के गाँवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन चादर के जुलूस लेकर दरगाह पहुंचे। दिनभर चले इन जुलूसों ने शहर की सड़कों पर रंगारंग खूबसूरत अंदाज़ पेश किया

ख़ानक़ाह-ए-शाह शराफ़त के मीडिया प्रभारी हमज़ा सकलैनी नें बताया के सभी कार्यक्रम दरगाह प्रमुख हज़रत ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर कि देख-रेख में आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा, “यह उर्स हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। हम सभी ज़ायरीन का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी की नेक जाइज़ तमन्नाएं पूरी हों, साथ ही दरगाह के हमज़ा सकलैनी ने बताया कि उर्स में चादर शरीफ के जुलूस लाने वाले ज़ायरीन से अपील की है कि वो जुलूस में हैवी साउंड सिस्टम ना लायें डी.जे का इस्तेमाल न करें, साथ ही जुलूसे मोहम्मदी में भी डी.जे का हरगिज़ इस्तेमाल न करें, ज़्यादा शोर शराबा या हमारे किसी भी ऐसे अमल से जिससे लोगों को तकलीफ़ हो इस्लाम व शरीयत हमें इसकी इजाज़त नहीं देते, हमें अपना जुलूस इस्लामी तालीमात के मुताबिक़ अदब व एहतराम के साथ निकालना चाहिए।

उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजिस्थान, बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से ज़ायरीन का आगमन शुरू हो गया है। दरगाह परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि दूर-दराज़ से आने वाले ज़ायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन ने भी उर्स के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख़्ता इंतिज़ाम किए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai