दरगाह आला हज़रत से शहर की मस्जिदों के इमामों और अवाम से अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सुन्नी मरकज सूफिज़्म का केंद्र दरगाह आला हज़रत से जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन ख़ान (सलमान मिया) ने बरेली शहर की मस्जिदों के ईमामों व अवाम से अपील की है कि हाल ही में शहर में हुई घटना को देखते हुए सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ रहें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सुरक्षा और अमन हमारे लिए सर्वोपरि है।

ईमाम हज़रात कल जुम्मे की नमाज़ में अपने शहर में अमन, प्यार और मोहब्बत के लिए खुसूसी दुआ करें। उन्होंने कहा कि बरेली शरीफ़ को पूरी दुनिया में आला हज़रत के नाम से जाना जाता है। बरेली से हमेशा प्यार और मोहब्बत का पैग़ाम दिया जाता है। मैं तमाम शहरवासियों से अपील करता हूँ कि शांति बनाए रखें। किसी भी अफवाह का हिस्सा न बनें और न ही उसे सोशल मीडिया पर फैलाएँ और आपस में शांति व भाईचारे की मिसाल क़ायम करें। साथ ही सभी मुसलमानों से अपील की है कि जुमा की नमाज़ अदा करने के बाद अपने-अपने घरों को लौट जाएँ और बेवजह भीड़भाड़ से बचें और दुरुद शरीफ का ज़्यादा से ज़्यादा विर्द (पढ़ें) करें। बरेली घटना में राजनिति बिल्कुल न करें। अपने शहर में प्यार और मोहब्बत क़ायम रखें, शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai