बरेली। सावन माह के पवित्र अवसर पर इज्जतनगर क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी की महिलाएं आस्था भाव से ओतप्रोत होकर कछला घाट से गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जा रही हैं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भक्ति गीतों के साथ गंगाजल कलश उठाए हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। यह श्रद्धालु महिलाओं का यह जत्था शिवभक्ति और सावन की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करता दिखाई दिया। जलाभिषेक के इस अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की और लोककल्याण की कामना की।
