Bareilly News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहपुरा अंडरपास से एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान आरिफ पुत्र मेंहदी हसन, निवासी मोहल्ला अंसारी, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है। सूचना पर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सागर व कांस्टेबल मनीष चौधरी रहपुरा अंडरपास पहुंचे। संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai