भाजपा महानगर ने की SIR अभियान की समीक्षा, मन की बात कार्यक्रम की तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की। बैठक में पदाधिकारियों के साथ SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएँ।

अधीर सक्सेना ने बताया कि आगामी 30 नवम्बर, रविवार सुबह 11 बजे होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, पुष्पेंद्र शुक्ला, राहुल प्रजापति, अरुण गुप्ता, जतिन पाराशरी, फूल सिंह, गौरंग गौरव, मोहित शंखधर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool