BAREILLY
आदिवासी उत्थान कल्याण समिति 15 को करेगी कर्मा पूजा
झारखंड की संस्कृति की झलक 15 को देखने को मिलेगी
बरेली। प्रकृति से अत्यधिक प्रेम करने वाले आदिवासी समाज के लोग किसी भी शुभ कार्य से पूर्व कर्मा पूजा करते हैं। उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आदिवासी उत्थान कल्याण समिति के सचिव धनेश्वर ने यह जानकारी दी। कर्मा पूजा का एक दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 सितंबर को सिविल लाइन स्थित शहनाई बारात घर में होगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के सचिव धनेश्वर भगत ने बताया कि भादो एकादशी के दिन कर्म पूजा का आयोजन किया जाता है। यह पूजा अच्छी फसल होने की कामना के लिए की जाती है। शहर वासियों को झारखंड की संस्कृति की झलक से शहनाई बारात घर में देखने को मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व प्रकृति द्वारा दिए गए अनाज और पूजन सामग्री के द्वारा हवन किया जाएगा। प्राचीन काल से ही आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कर्मा वृक्ष को स्थापित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद शाम को हवन पूजन और वृक्ष को गंगा जी में विसर्जन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सोमे सिंह, संजीव सिंह, बिरस मनी संपत्ति , देवकी ,आशा , रुक्मणी ,अंजू , विमला भी मौजूद रही।
