बरेली दर्पण इंडिया पर शाम 7 बजे तक की कुछ ख़ास खबरों पर एक नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UTTARPRADESH

बरेली दर्पण इंडिया पर शाम 7 बजे तक की कुछ ख़ास खबरों पर एक नजर

फ़िरोज़ खान,यूपी /बरेली आईपीएस मानुष पारीक को एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। मानुष पारीक अभी तक बरेली में ही एसपी साउथ पद पर तैनात थे.आईपीएस राहुल भाटी का तबादला होने के बाद एसपी सिटी का पद खाली हुआ था। शासन ने मंगलवार को आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें मानुष पारीक को एसपी सिटी बरेली नियुक्त किया गया है। इनकी जगह आईपीएस अंशिका वर्मा को एसपी साउथ बरेली बनाया गया है। अंशिका इससे पूर्व गोरखपुर की एएसपी थीं।

लखनऊ- PM मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी , सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है-CM, राष्ट्र के प्रति समर्पण उनके जीवन का हिस्सा है, 10 साल में हमने बदलते भारत को देखा है-CM, विरासत-विकास की यात्रा एक साथ आगे बढ़ रही है, 10 सालों में हमने नए भारत का दर्शन किया है-CM, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है-CM, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में यूपी ने रिकॉर्ड बनाया, एक पेड़ मां के नाम जरुर लगाए- सीएम योगी

लखनऊ – सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, सपा विधायक जाहिद बेग का बेटा पुलिस हिरासत में-सूत्र, सपा विधायक के बेटे को भदोही पुलिस ने हिरासत में लिया, लखनऊ से हिरासत में लेकर हो रही है पूछताछ, भदोही जिले से सपा विधायक हैं जाहिद बेग, जाहिद बेग के घर में नौकरानी ने की थी आत्महत्या, विधायक और उनकी पत्नी पर दर्ज है मामला, आत्महत्या के लिए उकसाने,बंधक बनाने का मामला, जाहिद बेग और उनकी पत्नी घटना के बाद से है फरार

लखनऊ – ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने किया पोस्ट, महिला दारोगा को परेशान कर रहे शोहदे- चंद्रशेखर, बीबीडी कोतवाली में तैनात महिला दारोगा- चंद्रशेखर, पूर्व में कई बार धमकाने और दबाव बनाया- चंद्रशेखर, बंधक बनाकर केस वापस लेने का दवाब बनाया- चंद्रशेखर, यूपी में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुली- चंद्रशेखर, लखनऊ में ही महिला पुलिस घर में ही सुरक्षित नहीं-चंद्रशेखर, आम महिलाएं सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकती हैं-चंद्रशेखर.

लखनऊ- PM मोदी के 74वे जन्मदिवस पर सदस्यता अभियान, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे ने चलाया सदस्यता अभियान, मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा की दिलाई सदस्यता, सदस्यता लेने वालों में उलमा और मदरसे के लोग शामिल, लखनऊ की दरगाह दादा मियां में चला सदस्यता अभियान, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने चलाया अभियान, 74 जगहों पर 7400 सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य.

लखनऊ – सीतापुर से लखनऊ आ रही कार हादसे का शिकार, सड़क किनारे खड़े क्रेन से टकराई कार, कार में सवार दो लोग हुए गंभीर घायल, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत, दोनों मृतक औरैया जनपद के निवासी, लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की घटना.

लखनऊ – OCR बिल्डिंग परिसर में युवक की मौत का मामला, हुसैनगंज पुलिस ने मृत युवक की शिनाख्त की, मृतक की पहचान हिमांशु सिंह के रूप में हुई, 25 वर्षीय हिमांशु सिंह लालकुआ का रहने वाला है, OCR बिल्डिंग के A ब्लाक के नीचे मिली थी लाश, घटनास्थल का अधिकारियों ने किया था निरीक्षण, हुसैनगंज पुलिस,अफसर परिवार से कर रहे हैं बात.

लखनऊ – यूपी में उपचुनाव से पहले बसपा की बड़ी बैठक, 19 सितंबर को लखनऊ पार्टी कार्यालय में बैठक, उपचुनाव वाली 10 सीटों पर बनायी जाएगी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों का मायावती लेंगी फीड बैक.

लखनऊ – पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की प्रेसवार्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की प्रेसवार्ता, पीएम मोदी के नेतृत्व की विशेषताएं गिनाई, केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया, ‘PM के नेतृत्व में विश्व का भारत पर भरोसा बढ़ा’, पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है- भूपेंद्र, ‘भारत के विकास,गरीबों को समर्पित सरकार चलाई’, देश की जनता ने तीसरी बार भरोसा जताया-भूपेंद्र, ‘पिछले 10 वर्षों में भारत विश्व पटल पर चमका है’,25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं-भूपेन्द्र.

वाराणसी – CM ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू, सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा व हवन, पीएम मोदी के दीर्घायु व लोककल्याण की कामना भी की, काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर में भी की पूजा-अर्चना, काशी विश्वनाथ धाम स्थित निकुंभ विनायक की उतारी आरती.

मेरठ – कोचिंग से घर जा रही छात्रा से लूट की वारदात, बाइकर्स गैंग ने छात्रा से मोबाइल लूटा, ई-रिक्शा पर थी छात्रा,बदमाश बाइक पर थे, पुलिस ने जांच के बजाए ई रिक्शा चालक को धमकाया, CCTV चेक कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, पॉश इलाके शास्त्री नगर इस्कॉन मंदिर के पास का मामला.

मैनपुरी – इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करके 6 माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती का युवक ने कराया गर्भपात, आरोपी ने अपनी बहन के घर ले जाकर करवाया गर्भपात, युवक ने खुद को आर्मी में क्लर्क बता कर की थी दोस्ती, आरोपी अनुज से दो साल से युवती की थी दोस्ती, आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, थाना औंछा पुलिस ने युवती की तहरीर पर जांच की शुरू, थाना औंछा के एक ग्राम का घटना.

महराजगंज – जनता के बीच धौंस जमा रहे दारोगा पर जनता टूटी, लोगों की भीड़ ने फर्जी दारोगा को पकड़ा, पहनावे, बातचीत से जनता के बीच फर्जी दारोगा की खुली पोल, आरोपी के अनुसार फायर ब्रिगेड से बर्खास्त है फर्जी दारोगा, मऊ जनपद का रहने वाला बताया जा रहा आरोपी विनोद यादव, फरेंदा थाना कस्बा में पकड़ा गया फर्जी दारोगा, पुलिस जांच में जुटी.

मेरठ – प्रेमिका से मिलने गाजियाबाद से मेरठ पहुंचा 17 वर्षीय युवक, परिजनों को बिना बताए प्रेमिका के घर आ गया था युवक, परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस को दी अपहरण की सूचना, पुलिस ने प्रेमिका के घर पर दबिश दे युवक को किया बरामद, कुछ दिनों पहले ही मामा की बेटी से युवक को हुआ प्यार, मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम का मामला.

बांदा – पीएम नरेद्र मोदी के जन्मदिन में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए शामिल, मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया बांदा में रक्तदान, मरीजों से मिलकर नंद गोपाल नंदी ने किया फल वितरित, मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम.

मुरादाबाद – रहस्यमय हालत में पति पत्नी की मौत, पति द्वारा पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की आशंका, अवैध संबंधों को लेकर बताई जा रही है घटना, मृतक युवती के सुमित नाम के युवक से थे प्रेम संबंध, इस बात को लेकर घर में हुआ था पति-पत्नी में विवाद, पत्नी और प्रेमी को पति मुकेश ने पकड़ा था रंगे हाथ, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, मझोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर की घटना.

मुरादाबाद – एसडीओ कार्यालय में फंदे पर लटकी मिली क्लर्क की लाश, बिजली विभाग क्लर्क धनपाल यादव की लाश लटकी मिली, नवंबर में होनी थी मृतक की बेटी की शादी, शादी की तैयारी को लेकर 3 दिन से अवकाश पर था मृतक, विभागीय काम के लिए अधिकारियों ने ऑफिस बुलाया था, बिजली विभाग के अधिकारियों पर लग रहे गंभीर आरोप, बिलारी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय की घटना.

आगरा – 7 अजूबों में शुमार ताजमहल के रख रखाव में लापरवाही, ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उगा पौधा, पर्यटकों ने वीडियो बनाकर किए वायरल, 3 दिन पहले टपका था मुख्य गुंबद से कब्रों तक पानी, ASI को नहीं दिखा ताजमहल मुख्य स्मारक के गुंबद में उगा पौधा, मुख्य गुंबद पर लगे कलश में लगी है ज़ंग- ASI, ज़ंग लगने से पानी के बाद आई दरार, पानी रिसने की आशंका- ASI, सिकंदरा अकबर टॉम्ब में 400 साल पुरानी पेटिंग खराब, पानी रिसने से खराब हुई पेंटिंग, बचाने की कवायद शुरू, गेट के पूर्वी दिशा बुर्ज छत पर सीलन के दाग दिख रहे.

आगरा – चलते ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग, आग लगने से सड़क पर राहगीरों में अफरा-तफरी, ट्रक ड्राइवर ने केबिन से कूद कर बचाई जान, शमशाबाद क्षेत्र के इरादत नगर बाईपास की घटना.

ग्रेटर नोएडा – पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, आवारा कुत्तों को लेकर नाराज निवासी, एक हफ़्ते में क़रीब दस घटनाएं हुईँ, जिसमें आवारा कुत्तों ने निवासियों पर किया हमला, सोसाइटी में महिलाओं का आवारा कुत्तों को लेकर हंगामा, AOA पर उदासीन, लापरवाही बरतने का लगा आरोप, बिसरख थाना क्षेत्र के पंचशील हाइनिश सोसाइटी का मामला.

गाजियाबाद – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गाजियाबाद दौरा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मेंटेनन्स पर नाराजगी जताई, लंबे अरसे के बाद इस पर सफर किया है- नितिन गडकरी, मेंटेनेन्स का काम बहुत बेकार है- नितिन गडकरी, कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन को भी खुली चेतावनी दी, जो अच्छा काम करेगा उसको पुरस्कार देंगे- नितिन गडकरी, जो गंदा काम करेगा उसे सिस्टम से बाहर करेंगे- नितिन गडकरी, ‘ब्लैकलिस्ट कर ऐसा हाल करेंगे, कही और कॉन्ट्रैक्ट नहीं ले पाएंगे’.

फर्रुखाबाद – मां से बंटवारे को लेकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक के जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी, युवक मां से बंटवारा करने का बना रहा था दबाव, युवक ने मां की पेंशन के जरूरी कागजात छीने, मां ने बेटे के खिलाफ थाने में की शिकायत , पुलिस ने बेटे को थाने में ले जाकर बैठाया, बेटे ने मां से आहत होकर खाया जहरीला पदार्थ , गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया रेफर, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के नोनियमगंज का मामला.

पीलीभीत- चिता से खोपड़ी गायब होने का सनसनीखेज मामला, थाने से निकले आरोपियों ने कैमरे पर घटना को कबूला, तंत्र विद्या को लेकर रात को अंधेरे में शमशान घाट पहुंचे, चिता के पास मिठाई चढ़ाई, चावल रखकर पकाए गए, शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए चिता के सहारे तंत्र विद्या, तांत्रिक के कहने पर गांव के लोगों ने किया तंत्र मंत्र-आरोपी, भारत समाचार कैमरे पर आरोपियों ने पूरी घटना कबूली, पुलिस ने थाने में दोनों का समझौता कराकर निपटाया, थाना बरखेड़ा इलाके के परेवा अनूप गांव का मामला.

मुजफ्फरनगर – वाटर कूलर में करंट आने से मजदूर की मौत , वाटर कूलर पर पानी पीते समय करंट से हुई मौत, वाटर कूलर में करंट आने की बात प्रधान को बताई गई थी, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही से युवक की मौत, मृतक के भाई की शिकायत पर प्रधान, सचिव पर केस दर्ज, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की घटना.

अम्बेडकरनगर – मेडिकल कॉलेज में आये गुमनाम मेल का मामला , मेल भेजने वाला छात्र शिव नारायण मौर्य गिरफ्तार , मेल भेजकर शारीरिक शोषण का लगाया गया था आरोप, मेडिकल कॉलेज प्रशासन को शोषण करने का भेजा था मेल, मेडिकल कॉलेज की छात्रा बनकर भेजा गया था मेल, मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज किया था केस , पुलिस की जांच में रैगिंग से जुड़ा निकला मामला , सीनियर से बदला लेने के लिए शिव नारायण ने भेजा था मेल, तीन कर्मचारी, एक छात्र, और एक डॉक्टर पर लगाया था आरोप, आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद, राजकीय मेडिकल कालेज सदरपुर का मामला.

बाराबंकी – दारवाजे पर कूड़ा फेंकने से मना करने पर विवाद, कूड़ा फेंकने से मना करने पर दूसरे पक्ष ने मारपीट की, बीच बचाव करने आई बहन के साथ भी जमकर मारपीट, घर में घुसकर धारदार हथियार से हामला भी किया गया, हामले में एक महिला और दो लोग गंभीर रूप से घायल , थाना लोनी कटरा क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव का मामला.

प्रयागराज – बाढ़ से जूझ रहे प्रयागराज के लोगों के लिए राहत भरी खबर , प्रयागराज में गंगा, यमुना नदी का जलस्तर घटना हुआ शुरू , बीते 12 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 7 सेमी कम हुआ, वही यमुना नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी हुई, 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे से भी कम की रफ्तार से घट रही, आज शाम से तेजी से घट सकता है नदियों का जलस्तर , कई रिहाइशी बस्तियों में अब भी बाढ़ का पानी भरा है , बाढ़ राहत केंद्रों में अब भी 2 हजार लोग शरण लिए हुए हैं.

दिल्ली – बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SC ने पूरे देश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई, SC ने बुलडोजर एक्शन पर राज्यों को सख्त निर्देश, सार्वजनिक अतिक्रमण पर ही एक्शन होगा- SC, SC की इजाजत के बगैर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा, 1 अक्टूबर तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई, निजी सम्पत्ति पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई, डिमोलिशन की कार्रवाई कानून सम्मत होनी चहिए-SC

दिल्ली – पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया पोस्ट, पीएम ने घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचा-सिसोदिया, षड्यंत्र रचकर केजरीवाल पर आरोप लगाए-सिसोदिया, आप के अन्य नेताओं के ऊपर झूंठे आरोप लगाये, जेल भेजा,ईमानदारी पर सवाल उठाए-सिसोदिया, पीएम ने AAP सरकार तोड़ने की कोशिश की-मनीष, केजरीवाल ने दिलेरी के साथ इस्तीफ़ा दे दिया-मनीष, जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया-मनीष,‘चुनाव तक ज़िम्मेदारी आज आतिशी को दी गई है’.

दिल्ली – आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केजरीवाल जी ने मुझ पर भरोसा किया-आतिशी, केजरीवाल जी ने मुझे विधायक,मंत्री बनाया-आतिशी, अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद करना चाहती हूं-आतिशी, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं-आतिशी, केजरीवाल ने मुझपे भरोसा किया मुख्यमंत्री बनाया-आतिशी, जितना सुख है उतना दुख भी है केजरीवाल इस्तीफा देंगे-आतिशी, बीजेपी ने केजरीवाल को बदनाम किया-आतिशी, बीजेपी ने बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा-आतिशी, मेरा एक ही मकसद केजरीवाल को सीएम बनाना-आतिशी, दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है अरविंद केजरीवाल-आतिशी, एक ईमानदार आदमी पर इतना आरोप लगाए-आतिशी, केजरीवाल जी झूठे मुकदमे पर 5 महीने जेल में रहे-आतिशी.

दिल्ली – मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी बड़ी खबर, मस्जिद कमेटी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार, SC ने HC के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया, हाईकोर्ट ने हिंदुओं की याचिकाओं को वैध माना था, हाईकोर्ट ने 18 याचिकाओं को वैध माना था, HC के फैसले के खिलाफ SC गया मुस्लिम पक्ष.

दिल्ली- बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SC ने पूरे देश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई, SC ने बुलडोजर एक्शन पर राज्यों को सख्त निर्देश, सार्वजनिक अतिक्रमण पर ही एक्शन होगा- SC, SC की इजाजत के बगैर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा, 1 अक्टूबर तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई, जी सम्पत्ति पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई, डिमोलिशन की कार्रवाई कानून सम्मत होनी चहिए-SC, देश में बुलडोजर न्याय का महिमामंडन बंद हो-SC, SC में मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी

अमेरिका- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेरिका दौरा, वाशिंगटन डीसी में वर्ल्ड बैंक कार्यकारी निदेशकों से मिलीं, 10 साल में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है- स्मृति, PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है- स्मृति, महिला नेतृत्व वाले विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है, भारत लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध, लैंगिक समानता नीतियों को लागू करना महत्वपूर्ण है-स्मृति, दूरदर्शी नीतियों के साथ,हम एक ऐसा माहौल बना सकते हैं, जहां महिलाएं अग्रणी के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai