Bareilly News: महिला सभा की प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर रेहाना बी का हुआ भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिरोज खान, यूपी हेड उत्तरप्रदेश /बरेली। समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रेहाना बी को प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने प्रदेश सचिव पद प्रोन्नत कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी महिला सभा की ज़िला व महानगर पदाधिकारी पदाधिकारियों ने मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी का सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह व महासचिव कमलेश रत्नाकर आदि द्वारा फूल मालाएं पहनाकर रेहाना बी का प्रमुख रूप से स्वागत किया। इसी कड़ी में रेहाना बी ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा 2027 में हम सब मिलकर अखिलेश यादव को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे जिसके लिए हमें आज से ही अपने अपने बूथों को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव की सरकार में किए विकास कार्यों को जनता को याद दिलाना होगा ताकि जनता इस सरकार और हमारी सरकार के फर्क को जान सकें और सही निर्णय लें सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह, कमलेश रत्नाकर, जैनब फ़ातिमा, रेखा सिंह, तंजीव फ़ातिमा, शहनाज़ बी, मैना बाज़ी मेराज़ अंसारी आदि प्रमुख महिला पदाधिकारी गण समेत सैकड़ो महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरी का आरोपी, भेजा जेल

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai