बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को रविवार को पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से पकड़ कर भेजा जेल। पुलिस ने सूचना पर तत्काल पहुंच कर आरोपी को बाइक सहित दबोचा। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी राकेश पाल पुत्र होरीलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बाइक यूपी 25 डीएच 3358 को टोल प्लाजा से रविंद्र पाल पुत्र गंगा शरण निवासी औंध थाना फतेहगंज पश्चिमी चोरी करके ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और मौके से बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़ा।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: मेकअप आर्टिस्ट फेमस सेलिब्रिटी फातिमा सय्यद ने दी मेकअप के बारे में मास्टर क्लास










