नैनीताल रोड से एयर फोर्स स्टेशन तक चला अतिक्रमण अभियान, दो थानों की पुलिस ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान चलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल रोड से एयर फोर्स स्टेशन तक चला अतिक्रमण अभियान, दो थानों की पुलिस ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान चलाया

हाथ तोड़ने का दुकानदार ने लगाया आरोप

फिरोज खान,यूपी हेड /उत्तरप्रदेश 

बरेली। नैनीताल रोड पर रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पुलिस बल की भारी मौजूदगी रही, जबकि दुकानदारों ने भी सहयोग करते हुए अपनी दुकानों का सामान हटाना शुरू कर दिया।

पुलिस और NHAI का संयुक्त अभियान

इज्जतनगर और प्रेम नगर थानों की पुलिस ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की।

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनों की सहायता से पक्के निर्माणों को तोड़ दिया, जिससे अतिक्रमण को हटाया जा सके।

एयर फोर्स स्टेशन तक चला अभियान, भारी मात्रा में सामान जब्त
अभियान का दायरा एयर फोर्स स्टेशन तक रहा, जिसमें अवैध ढांचों को हटाया गया और दुकानदारों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

पहले से सूचना मिलने के कारण कई दुकानदारों ने अभियान शुरू होने से पहले ही अपने सामान को स्वयं हटा लिया था।

शांतिपूर्ण अभियान पुलिस बल की मौजूदगी में सफल
पुलिस की मौजूदगी के चलते अभियान में कोई विरोध नहीं हुआ, और दुकानदारों ने शांतिपूर्वक सहयोग किया।

आपको बता दे स्थानीय लोगों का मानना है कि इस अभियान के कारण नैनीताल रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ ही भविष्य में अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

हाथ तोड़ने का आरोप लगाया दुकानदार ने
खुर्शीद आलम ने बताया कि नैनीताल रोड़ निकट कत्था फैक्ट्री के पास गाड़ी का वर्कशॉप है उसको हटा रहा था वही पर अतिक्रमण के कर्मचारी ने डंडा मारा जोकि हाथ पर लगा जिससे हाथ टूट गया है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai