बरेली के पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरप्रदेश 

बरेली के पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल का निधन

फिरोज खान, यूपी हेड /उत्तरप्रदेश

सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

मेयर कुंवर सुभाष पटेल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

दिल्ली मे उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते भाजपा नेताओं व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा नेताओं समेत शहर के तमाम लोग उनके आवास पर लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

कुंवर सुभाष पटेल ने सक्रिय राजनीति में प्रधान का चुनाव जीतकर आए थे।

एक बार भोजीपुरा से विधायक रहे। बरेली के बी.जी. पी जिलाध्यक्ष और बाद में मेयर भी बने। वह वर्ष 1995 में बरेली के नगर प्रमुख बने थे।

उस वक्त नगर निगम में महापौर के बजाय नगर प्रमुख का पद होता था। कुंवर सुभाष पटेल की पुत्रवधू रश्मि पटेल वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai