त्यौहार पर नगर वासियों को मिलेगी जाम से राहत नगर में ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहन लाने पर रहेगी रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्यौहार पर नगर वासियों को मिलेगी जाम से राहत नगर में ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहन लाने पर रहेगी रोक

फिरोज खान, यूपी हेड /उत्तरप्रदेश 

यथार्थ शर्मा:आंवला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने आंवला प्रशासन के सहयोग से नगर में आय दिन लग रहे जाम से नगर वासियों को निजात दिलाने हेतु आगामी त्यौहार धनतेरस दीपावली पर नगर वासियों बड़ी सौगात दी है.

आंवला थाना अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली की संयुक्त बैठक के बाद थाना आंवला की फोर्स के साथ पालिका कर्मचारियों की निम्न चौराहे पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ड्यूटी लगाई जाएगी जिसमें नगर वासियों को जाम से छुटकारा दिलाया जाएगा दिनांक 29/10/2024 से 03/11/2024 तक धनतेरस छोटी दीपावली बड़ी दीपावली एवं भैया दूज पर त्रिपोलिया स्टेट बैंक चौराहा पक्का कटरा खिड़की वाली मस्जिद,वजीरगंज अड्डा पुलिस चौकी पुरुषोत्तम अस्पताल भूमि विकास बैंक चौराहा इन स्थानों पर ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहन लाने पर रोक लगाई गई है इस कार्य में सहयोग के लिए आंवला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने नगर पालिका से एक टीम गठित की है जिसमें गोपाल मौर्य त्रिपोलिया, स्टेट बैंक चौराहा सुमित पक्का कटरा खिड़की वाली मस्जिद विनोद कुमार वजीरगंज अड्डा परमेश्वर दयाल पुलिस चौकी पुरुषोत्तम अस्पताल हरिओम पुत्र मूलचंद भूमि विकास बैंक चौराहा सचिन सभी टीम के साथी प्रशासन के सहयोग से नगर में किसी बड़े वाहन को शहर के अंदर प्रवेश होने से रोकेंगे
पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने बताया धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार पर जाम से नगर वासियों एवं व्यापारियों का जाम खरीदारी में एवं व्यापार में काफी नुकसान होता है जाम से लंबी लाइन लग जाती हैं जिससे बहुत समय खराब हो जाता है जाम से निजात से समय की काफी बचत होगी आंवला पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने सभी देशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai