Bareilly News: मौर्य विकास संस्था कराएगी 24 नवंबर को निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सामूहिक विवाह को लेकर मौर्य विकास संस्था की एक बैठक मौर्य छात्रावास में सम्पन्न हुई। आगामी 24 नबम्बर को होने बाले निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर चर्चा हुई और संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य द्वारा प्रचार हेतु पेम्पलेट जारी किया गया। संस्था द्वारा 21 जोड़ो की शादी का लक्ष्य रखा गया है। बैंड बाजे ,और रथ की व्यवस्था की जाएगी। धूमधाम से होगा सामूहिक विवाह समारोह। सभी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी गयी। संस्था द्वारा 17वां सामूहिक विवाह होगा। बरेली की एक मात्र संस्था है जो निरन्तर लोककल्याण के कार्य मे व्यस्त है। संस्था 1963 से कार्य कर रही है ,प्रचार और प्रसार हेतु ,युवा टीमें कार्य मे लग गयी है। विवाह पंजीकरण केंद्र बरेली कचहरी है। 8650047204 पर सम्पर्क करें। इस दौरान डॉ सौदान सिंह शाक्य ,राजेश मौर्य ,सोवरन सिंह मौर्य, तोडिलाल मौर्य ,प्रेम प्रकाश मौर्य ,लालकरन मौर्य ,अशोक मौर्य प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai