Bareilly News: जेठ, जेठानी ने भाभी को जमकर पीटा, महिला अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुई कहासुनी में दो जेठ और जेठानियों ने मिलकर अपनी भाभी को जमकर मारा पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर सीबीगंज पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने घायल महिला पिंकी पुत्र महेंद्र पाल को मेडिकल के लिए जिला असप्ताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीरता देखते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया जहां महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।                    महिला पिंकी ने बताया कि वह सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बादशाह नगर की रहने वाली है। परिवार में उसके जेठ नीरज उनकी पत्नी साधना ,बिट्टू उनकी पत्नी सरोज के परिवार में संपति बांटने का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर नीरज और उनकी पत्नी साधना और बिट्टू और उसकी पत्नी सरोज में कहासुनी हो रही है। इसी दौरान वह लोग उसे और उसके ससुर शिवदयाल को लेकर बुरा भला गाली देने लगे जब पिंकी ने विरोध किया तो मारने पीटने पर उतारू हो गए बाद में उन 4 लोगों ने पिंकी पर जानलेवा हमला बोल दिया , जिसमें उसके शरीर ,हाथपैर में गंभीर चोटे आई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। उसकी मांग है कि पुलिस आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai