Bareilly
समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष ने मांझे के काम पूना खोलने की मांग की
बरेली। समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष हैदर अली ने एक बयान में मांग की कि बरेली में मांझे के काम पर प्रशासन ने जो रोक लगाई है उसे खोला जाए , रोक लगाने से मांझा कार्य से जुड़े हज़ारों मजदूरों के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है, पिछले दिनों जिन लोगों की विस्फोट में मौत हो गई उस विस्फोट की जांच करने में यदि कोई मांझा उत्पादक या कारीगर सहायता ना करे तो प्रतिबंध उचित होगा,बेवजह एक घटना के कारण हज़ारों लोगों के कारोबार पर चोट नहीं करनी चाहिए उन्होंने मांझे के काम को पूना खोलने की मांग की।










