Bareillydarpanindia.com
रेलवे कॉलोनी में मंदिर की चौखट पर मिला मासूम
बरेली । थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रेलवे कालोनी में मंदिर की चौखट पर एक बर्ष का बच्चा पड़ा मिला। आस संस्था की अध्यक्ष समयुन खान ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया बच्चे की दवा और जांचे जिला अस्पताल में चल रही है।
आपको बता दे चौपला चौराह के आसपास तीन महीने में दो बच्चे पड़े मिल चुके हैं।

बीती रात में हेल्पलाइन को यह बच्चा लावारिस बेसहारा हालत में रेलवे कॉलोनी चौपला के पास मिला।
हेल्पलाइन टीम जब बच्चे के पास पहुंची, तो उसकी बड़ी-बड़ी डरी हुई आंखें जैसे किसी अपने को तलाश रही थीं। न कोई नाम, न कोई पहचान – मासूम बस खामोशी से सब देखता रहा। टीम ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांचे की और अब स्टाफ उसकी देखभाल में लगा है।
शक जताया जा रहा है कि शायद उसके माता-पिता ने ही उसे लावारिस छोड़ दिया और फरार हो गए। पर क्यों? गरीबी, लाचारी या कोई मजबूरी इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
इस घटना की सूचना हेल्पलाइन ने पुलिस को दे दी है। अब मासूम के माता-पिता की तलाश की जा रही है।
अस्पताल स्टाफ और हेल्पलाइन कर्मियों के अनुसार, बच्चा बिलकुल शांत है, लेकिन बार-बार दरवाज़े की ओर देखकर जैसे किसी अपने के लौट आने की उम्मीद लगाए बैठा है।
यह मासूम आज भी तारे की तरह ज़मीन पर है बस ज़रूरत है किसी अपने की जो उसे अपना कह सके।
अगर आप इस बच्चे के माता-पिता या परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो कृपया पुलिस या नज़दीकी हेल्पलाइन से संपर्क करें।
चिल्ड्रन वार्ड इंचार्ज संगीता ने बताया की कल देर शाम रात में एक बच्चा भर्ती किया गया जिसकी उम्र 1 वर्ष बताई गई है बच्चा काफी डरा हुआ है डॉक्टर द्वारा जो भी ट्रीटमेंट बोला गया है हम लोग सरे ट्रीटमेंट अच्छे से कर रहे हैं अभी तक बच्चे के माता-पिता का कोई पता नहीं लगा है वही चाइल्ड केयर लीव से भी लोग आए हैं जो उसकी पूरी तरह से देखरेख कर रहे हैं।
आस संस्था की अध्यक्ष शमयुन खान ने बताया रात 11 बजे हमें सूचना मिली कि चौपला, रेलवे कॉलोनी में मठिया की चौखट पर एक बच्चा पड़ा हुआ है। रेलवे कॉलोनी खंडहर है और बहुत सुनसान है इसलिए आप लोग जल्दी बच्चे को यहां से उठा लीजिए वरना यहां मौजूद जंगली कुत्ते बच्चे को नहीं छोड़ेंगे।
हम कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि कॉलोनी में मौजूद मठिया की चौखट पर एक बच्चा बेसुध पड़ा है बच्चे की उम्र लगभग 1 साल है हमनें आस पास जानकारी लेने की बहुत कोशिश की लेकिन किसी को इस बच्चे के बारे में जानकारी नहीं थी लोगों का कहना था कि शायद कोई अंधेरा और सन्नाटा देखकर इस बच्चे को यहां रख गया है। हमनें बच्चे को उठाया और सम्बंधित थाने की पुलिस को सूचना दी सारी औपचारिकताएं पूरी की और बच्चे को आस संस्था के संरक्षण में लेने के बाद हम बच्चे को अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती करने के लिए कहा बच्चे की कुछ जांचें हुई और ज़रूरी दवा लगा दी गई।
बच्चा अभी अस्पताल में है लेकिन अब तक उसके परिवार या उसके माता पिता का कुछ पता नहीं लग सका है, हमें शक है कि बच्चे को गहरी नींद के लिए कोई दवा या नशा दिया गया है और उसके किसी अपने ने ही उसे लावारिस की तरह छोड़ा है।
बच्चा अब ठीक है आप सब उसके बेहतर जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।










