बरेली। 22 सितंबर 2025 को अनिल सिंह राठौर निवासी आंवला बरेली जोकि बगरेंन थाना वजीरगंज बदायूं में एक क्लिनिक चलाता है। शख्स ने व्ह्वाट्सऐप स्टेटस लगाकर पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी की। जब इसकी खबर तड़के सुबह शमशाद अली निवासी बगरेंन थाना वज़ीरगंज ने नबीरा ए आला हजरत मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी दरगाह आला हज़रत बरेली शरीफ को की तो मौलाना ने तुरंत एसएसपी बदायूं से राब्ता करके सख्त से सख्त धराओं में मुकदमा क़ायम करने की बात रखी।
एसएसपी बदायूं ने मियां को आश्वासन दिया और एक तहरीर सीओ को भेजने को कहा। समस्त ग्रामवासी मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी के निर्देश पर शमशाद अली के नेतृत्व में मियां के संगठन की बदायूं टीम सीओ ऑफिस पहुंचे। तहरीर देकर सख्त धाराओं में मुक़दमा करने की माँग की। बदायूं पुलिस ने अनिल सिंह राठौर के ख़िलाफ़ धारा 302,66E के तहत मुक़दमा दायर कर लिया है
इसके बाद एससपी बदायूं ने मौलाना से लोगों को नसीहत करने को कहा। भविष्य में कोई घटना हो तो क़ानून का सहारा लें। थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई जाये। एसएसपी ने मियां को बताया समस्त गांव निवासी आरोपी अमित के घर जाने की कोशिश कर रहे थे। मौलाना ने गांव के सभी लोगों को नसीहत करते हुए कहा पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी बेशक नाराज़गी का इज़हार करने की बात है। लेकिन जोश के साथ होश ना खोएं और क़ानून को हाथ में ना लें।
इस मौक़े पर शेख आलीशान ने बताया पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी से आक्रोश था। लोगों में मुक़दमा दायर होने के बाद सबको घरों पर वापस भेज दिया गया है। इस मौक़े पर मोईन रज़ा,तालिब रज़ा,कैसर रज़ा,शाहनवाज़ रज़ा,अरमान अली,ज़ुबैर रज़ा,सलमान रज़ा,एहसान रज़ा समेत बड़ी तादाद में लोग थाना वज़ीरगंज पहुंचे।










