BAREILLY
प्रेस नोट_
दूसरे सालाना उर्से सक़लैनी का हुआ ऐलान, 24 सितंबर से होगा उर्स का आग़ाज़
आज दिनांक 23 सितम्बर बरोज़ मंगल दोपहर ३:०० बजे दरगाह शाह शराफ़त मियाँ पर उर्से सकलैनी के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता हाफ़िज़ ग़ुलाम गौस मियाँ ने की।
हाफ़िज़ ग़ुलाम ग़ौस मियाँ ने बताया कि इस साल दूसरा सालाना उर्से सकलैनी बड़ी शानो शौकत और उम्दा एहतिमाम के साथ मनाया जाएगा और ख़ानक़ाह शरीफ़ के सज्जादानशीन व प्रमुख हज़रत ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर की सरपरस्ती व निगरानी में उर्स के सभी प्रोग्राम बहुसनों ख़ूबी अदा किए जाएँगे।
दरगाह शरीफ़ के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता हमज़ा सकलैनी ने उर्स की जानकारी देते हुए बताया कि- पीरो मुर्शिद हज़रत शाह सक़लैन मियाँ हुज़ूर अलैहिर्रहमा का इस साल दूसरा वार्षिक उर्स मनाया जाएगा, उर्स की शुरुआत 24 सितम्बर से हो जाएगी। पाँच रोज़ा उर्स के सभी कार्यक्रम परंपरागत रूप से किए जाएँगे।
उर्स के प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं-
– दिनांक 24 सितम्बर को उर्स के पहले दिन दोपहर में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी।
– दिनांक 25 सितम्बर को उर्स के दूसरे दिन शहर व आस-पास के इलाक़ो से ज़ायरीन चादरें लेकर दरगाह पर आयेंगे और रात में दरगाह के मेहमान खाने में आल इंडिया तरही मुशायरा आयोजित होगा।
– दिनांक 26 सितंबर को उर्स के तीसरे दिन भी ज़ायरीन चादरें लेकर दरगाह शरीफ पर आयेंगे और रात को दीवानखाना चौक पर तक़रीरी प्रोग्राम आयोजित होगा।
– दिनांक 27 सितम्बर को उर्स के चौथे दिन भी ज़ायरीन चादरें लेकर दरगाह पर आयेंगे और रात को दीवानखाना चौक पर तक़रीरी प्रोग्राम होगा जिसमें देश के बड़े व मशहूर उल्माये किराम ख़िताब करेंगे।
– दिनांक 28 सितंबर को उर्स के आख़िरी दिन सुबह 11:00 बजे कुल शरीफ़ की रस्म अदा की जाएगी।
शाह सकलैन एकेडमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी लतीफ क़ुरैशी ने बताया कि उर्स की सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गईं हैं, इस वर्ष भी उर्से सकलैनी ख़ूब शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स में देश-विदेश के ज़ायरीन बड़ी तादाद में शिरकत करेंगे, देश के ज़्यादातर राज्यों जैसे- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, पंजाब, बंगाल, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर शहरों से बड़ी तादाद में मुरीदीन शिरकत करेंगे इसके अलावा विदेशों से दुबई, सऊदी अरब, हांगकांग, अमरीका, कनाडा, अफ़्रीका आदि देशों से भी जायरीन आएँगे।
सहायक मीडिया प्रभारी आफ़ताब आलम ने बताया कि उर्स के संबंध में ज़िले के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और उम्मीद करते हैं कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस-प्रशासनिक सहयोग व व्यवस्थाओं के साथ उर्स शांति पूर्ण, सौहार्द पूर्वक व सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
उर्स में ज़ायरीन की सुविधा व सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थायें बनाये रखने के लिए 500 वालेंटियर्स भी बनाए गए हैं जो अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी अदा करेंगे।
मोहसिन आलम ने बताया कि उर्स में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र के मुंबई बांद्रा से रामनगर तक चलने वाली ट्रेन के द्वारा पूरी ट्रेन बुक करके एक बड़ा सकलैनी कारवां दिनांक 26 सितंबर को बरेली उर्स में शामिल होने आ रहा है, जिनके स्वागत हेतु हर साल की तरह जंक्शन पर स्वागत कैंप लगाया जाएगा, जिसमें सभी जायरीन के लिए नाश्ते पानी का उम्दा इंतिज़ाम भी किया जाएगा।
उर्स में शिरकत करने वाले सभी ज़ायरीन के ठहरने व खाने की व्यवस्था दरगाह शरीफ की तरफ़ से की जाएगी, ज़ायरीन के ठहराने के लिए दर्जनों मकान व आसपास के शादी हाल में व्यवस्था की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना मुख़्तार तिलहरी, मौलाना रुम्मान कादरी, हाफ़िज़ जाने आलम, मुर्तुज़ा सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, मुनीफ़ सकलैनी, मेराज हसन ख़ान, सैयद आमिर, राशिद सकलैनी, शावेज़ सकलैनी, खुर्रम सकलैनी, फ़ैसल सकलैनी, आरिफ़ सकलैनी, मुशाहिद सकलैनी, अब्बास सकलैनी, फरहान सकलैनी, जमील सकलैनी आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी
हमज़ा सकलैनी
दरगाह शाह शराफ़त मियाँ
मोहल्ला शाहबाद बरेली।
7017511271










