बरेली। कुतुबे बरेली हज़रत शाहदाना वली रहमतुल्लाह अल्हे के उर्स के दूसरे दिन की शुरूआत आस्ताने पर बाद नमाज ए फजर तिलावते कुरान ए पाक से हुई। वहीं दरगाह पर संन्दल पेश किया गया मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम का नजराना मज़ार ए मुबारक पर पेश किया।
बाद नमाज़ ए जौहर चक चुग्गी से हाजी फुरकान के निवास से हज़रत सूफी रिज़वान मियां की सरपरस्ती में जुलूस ए चादर शुरू हुआ जो परंपरागत रास्ते से होता हुआ दरगाह शाहदाना वली पर पहुंचा। जहां शहजादा ए तहसीन ए मिल्लत हज़रत सूफी रिज़वान मियां ने दरगाह पर चादरे पेश कीं और हिंदुस्तान में अमनो अमन व सलामती के लिए खुसूसी दुआ की। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खा बब्बू मियां ने चादरों में शामिल लोगों की दस्तारबंदी कर लंगर का तबरुक तस्कीम किया।
आजमनगर से शीरोज सैफ कुरैशी की सरपरस्ती में,मोहम्माद अमन चिश्ती,मोहम्मद अली रज़ा,इमरान साबरी,ने दरगह पर गिलाफ व फूल पेश कर दुआ ए खैर की। बाद नमाज ए असर चन्दा मियां अशरफी ने मिलाद ए पाक की महफ़िल सजाई। रात 9 बजे दूरदराज से आये उलेमा इकराम,आलिम ए अमल फ़ाज़िल ए जलील हज़रात अल्लम मौलाना अब्दुल मुस्तफा रदोलवी साहिब किबला,हज़रात अल्लम मौलाना गुलाम यजदानी साहिब किबला, ने सरकार गौसे पाक ख्वाजा गरीब नवाज वारिस ए पाक साबिर ए पाक सरकार शाहदाना वली की करामातों को बयाँ करते हुए रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली। देर रात 1 बजकर 38 मिनट पर हुजूर मुफ्ती ए आजम हिन्द के कुल शरीफ की फातिहा के बाद अब्दुल वाजिद खां नूरी ने हिंदुस्तान में अमनो अमान भाई चारा सलामती खुशहाली तरक्की के लिए खुसूसी दुआ की
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कल 26 सितंबर ,रात 10:00 बजे से महफिल ए समां की महफिल होगी। जो देर रात तक चलेगी। उर्स की व्यवस्था देखने वालों में मुख्य रूप से,युसूफ इब्राहिम,वसी अहमद वारसी,इमरान खा,मिर्ज़ा शाहाब बेग,तौसीफ खान,मिर्ज़ा मुकर्रम बेग सलीम रज़ा,गुल्लाना खा,आफताब मिया,उस्मान अल्वी, हाजी फुरकान,मैतब मिया,रोनख साबरी,ताज़ीम साबरी,अशरफ साबरी,अजर साबरी,अब्दुल सलाम नूरी,ज़र्दब साबरी, बुरा,जावेद खा,शान रजा,सईद अहमद, खा,,आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। ,










