BAREILLY
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सर्किट हाउस में पौधारोपण
फिरोज खान,बरेली । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सर्किट हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया, उन्होंने कहा कि सभी को इस अभियान से जुड़कर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ।
सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी ,शास्त्री जयन्ती तक लगातार जनकल्याण में पार्टी के सभी जन प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे और सभी को जनमानस की सेवा हेतु प्रेरित करेंगे।
इससे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बरेली आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल पवन शर्मा अधीर सक्सेना उमेश कठेरिया डॉक्टर सीपी एस चौहान पुष्पेंद्रु शर्मा डा विमल भारद्वाज अरुण कश्यप अजय प्रताप सिंह देवेंद्र जोशी प्रभु दयाल लोधी विष्णु शर्मा रेखा श्रीवास्तव सोनू कालरा बंटी ठाकुर अमरीश कठेरिया राज अग्रवाल सूर्यकांत मौर्य शीतल गुलाटी ब्रजेश मिश्रा अशोक ठाकुर सत्येंद्र पांडे मौजूद रहे।
