लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवर के हमले थम नहीं रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरप्रदेश

लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवर के हमले थम नहीं रहे

फिरोज खान यूपी हेड/ उत्तरप्रदेश

पढ़ुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात वन्यजीव ने तीन साल की बच्ची को मार डाला।

परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। उसी वक्त भेड़िया दबोच ले गया। गांव के बाहर नदी के किनारे मासूम का शव मिला।

घर वाले बोले- बच्ची को दबोच कर ले गया जंगली जानवर –

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के पास कमरे में सो रही बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया। शनिवार को सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर नदी के किनारे मिला।

घर वालो ने बताया है कि बच्ची को जंगली जानवर रात को उठाकर ले गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

गांव कुर्तैहा निवासी हैदर की तीन वर्षीय पुत्री रिजा बानो मां समरीन जहां के साथ टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रही थी।

कमरे का दरवाजा खुला था। बताते हैं कि रात करीब तीन बजे भेड़िया घर में घुस आया। वह मां के पास सो रही रिजा बानो को दबोचकर भाग गया।

इसी बीच समरीन की आंख खुल गई। वन्यजीव को देखकर शोर मचाया।

खेतों में तलाश कर रहे थे ग्रामीण
आवाज सुनकर परिजन जाग गए। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी पहुंच गए। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के पड़ोस में गन्ने के खेत में तलाश करने में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पढ़ुआ थाना पुलिस भी पहुंच कर बच्ची की खोजबीन में लग गई।

शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे मछुआरे घाघरा नदी में शिकार के लिए पहुंचे। जहां रिजा को नदी के किनारे पर पानी में उतराता देख परिजनों की सूचना दी। नदी में परिजन पढ़ुआ पुलिस के साथ पहुंच कर रिजा का शव बरामद किया। सुबह वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इलाके में निगरानी शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai