BAREILLY
सांप के काटने से महिला की मौत
बरेली। रात के समय बिस्तर पर सो रही है एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी ऋषिपाल की 20 वर्षीय पत्नी पिंकी को शनिवार को सुबह जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतका के घर वालों ने बताया कि पिंकी का विवाह लगभग 1 वर्ष पूर्व ऋषिपाल से हुआ था और कल शाम को वह रोजाना की तरह घर के कमरे में लगे बिस्तर पर पति के साथ सो रही थी लेकिन रात में किसी समय जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई घरवाले पहले एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए फिर देसी इलाज करने की कोशिश की और हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने जाच शुरू करते हुए लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।










