BAREILLY
पहले सकलैनी मियाँ के उर्स की नई परंपरा का शिवसेना पश्चिमी ने किया विरोध
फिरोज खान, यूपी हेड उत्तरप्रदेश
बरेली । शिवसेना नाथ नगरी उत्तर प्रदेश ने सकलैनी मियाँ के उर्स की नई परंपरा का विरोध करते हुए शिवसेना के मंडल प्रभारी दीपक पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिकारी को संबोधित एसीएम प्रथम प्रमोद कुमार ज्ञापन दिया ।
दीपक पाठक ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रथम उर्स सकलैनी मुबारक के पोस्टर लगे है। जिसमें उर्स की तिथि दिनाँक 8 एवं 9 अक्टूबर दर्शायी गई है। इस तरह की नई उर्स नई परम्परा शहर का माहौल खराब करने के लिये इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे है जिसका शिवसेना कड़ा विरोध करती है।
हम मांग करते है की प्रथम सकलैनी उर्स के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर कार्यक्रम होने से रोका जाये। उर्स के आयोजको के खिलाफ नई परम्परा डालकर शहर का माहौल खराब करने पर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कर्रवाही हो। शहर के विभिन्न स्थानों पर उर्स से सम्बन्धित पोस्टर व वैनर तत्काल प्रभार से उतवाये जाये। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करते है कि हमारी मांगों को अनदेखा न करते है तो शिवसैनिक एक बडा आन्दोलन करेगें। ज्ञापन देने बालो में दीपक पाठक , संजीव साहू , अंकुर अग्निहोत्री, शिवम उपाध्याय, संजय चंद्र , राकेश यादव, अंकुर रस्तोगी, अनिल मिश्रा, आदि मौजूद रहे।










