सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनशन पर बैठे शिक्षक को मिला समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनशन पर बैठे शिक्षक को मिला समर्थन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में सोमवार से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक को आज कर्मचारी कल्याण मंच बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रवक्ता ने समर्थन दिया।

सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक डॉक्टर खरगसेन का कहना है कि उसने वरिष्ठता के आधार पर मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज शरीफ नगर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त करने की बात को रखा था। शिक्षक का कहना है कि इसी क्रम में उसको निलंबित कर दिया गया।
शिक्षक की मांग है कि उसे विद्यालय का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त करते हुए, रोकी गई वेतन वृद्धि को बहाल किया जाए, सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाए। वहीं लोकदल के बरेली जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने शिक्षक डॉक्टर खरगसेन से बात की और सिटी मजिस्ट्रेट को फोन करके बताया कि दीपावली जैसे त्योहार पर एक शिक्षक आमरण अनशन पर बैठे यह सुखद अहसास नहीं है। साथ ही उन्होंने कालेज प्रबंधन से अपील की की समस्या का समाधान किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai