गगन गुटका व्यापारी अमित भारद्वाज के घर इनकम टैक्स की रेड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली । थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर गुप्ता चौराहे के पास सरिता कैफे के सामने गगन गुटका एजेंसी के मालिक अमित भारद्वाज के यहां सुबह 6:00 बजे इनकम टैक्स की रेड पड़ी अमित भारद्वाज के खिलाफ इनकम टैक्स की यह कार्रवाई उनके कई ठिकानों पर जारी है।

बताया जा रहा है आय से अधिक संपत्ति और टैक्स में हेरा फेरी को लेकर की जा रही इनकम टैक्स की कार्रवाई। अमित भारद्वाज गगन गुटका एजेंसी के साथ-साथ बरेली के राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है और हिंदू संगठनों का संचालन भी करते हैं। अमित भारद्वाज के घर और कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड अभी जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai