Bareilly
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने किया थाना भमोरा का वार्षिक निरीक्षण
बरेली । सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), द्वारा थाना भमोरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, नवनिर्मित कर्मचारी बैरक और विवेचना कक्ष आदि का भौतिक रूप से भ्रमण करके जायजा लिया। साथ ही, थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों की जांच की गई और कुछ अभिलेखों में गोस्वारा अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को उन्हें अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।
सुश्री अंशिका वर्मा ने थाने की साफ-सफाई को सही पाया और पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने अपराध, जनसुनवाई और शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा भी की। इसके बाद, उन्होंने थाना भमोरा पर नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी भमोरा और अन्य पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।










