Bareilly News: चोकर लेने जा रहे ग्रामीण को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के गांव क्यारा निवासी 40 वर्षीय नेमपाल पुत्र ज्वाला प्रसाद को कार ने टक्कर मार दी। नेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया नेमपाल शाम को जानवरों के लिए चोकर लेने के लिए गांव में जा रहा था। सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार आ रही पीछे से कार ने टक्कर मार दी जिससे नेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नेमपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai