Bareilly News: मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। लूट, चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं के बाद फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में रात मे गस्त दौरान लूट व चोरी के दो शातिर बदमाश सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर निवासी सचिन सैनी उर्फ़ चुटकुला पुत्र संजय और बारादरी थाना क्षेत्र में काकर टोला स्थित शंकर फ्लोर मिल के पास रहने वाले अभिषेक चौधरी पुत्र दिलीप को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान के पास से चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा व कारतूस और 3900 रुपए भी बरामद किए गए जबकि उनके साथी कैंट के गांव अमरसिया निवासी सुनील पुत्र नेतराम और छोटी बाजार निवासी राहुल शर्मा उर्फ टीनू कैंट के बारीनगला निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र अर्जुन सिंह मौके से फरार हो गए।

रात में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने इज्जत नगर थाना क्षेत्र की मलहपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और इसी दौरान कलापुर पुलिया की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को आते देखा लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगे तब पीछा करके पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिससे बदमाशों ने फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सचिन सैनी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल नकदी, मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज कर उनके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai