Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन ने माता प्रसाद पर किया पलटवार, भाषा कोई भी हो उसको सिखना चाहिए,भाषा से बैर नहीं
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के सम्बन्ध में सपा माता प्रसाद पर पलटवार करते हुए कहा कि भाषा कोई सी भी हो उसको सिखना चाहिए,भाषा से बैर रखना ठीक नहीं है। माता प्रसाद अंग्रेजी भाषा की मुखालफत क्यूं कर रहे हैं, इसलिए की उनके बच्चे अंग्रेजी जाने और दूसरे लोगों के बच्चे अंग्रेजी से अनपढ़ रहें, अब इस तरह की राजनीति नहीं चल सकती है।
मौलाना ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांगा की है कि विधानसभा के अलावा तमाम स्कूलों और कॉलेजों में अंग्रेजी, हिन्दी, अवधि, के साथ साथ उर्दू को भी लाजीम किया जाएं। ताकि बच्चे सभी भाषाओं का ज्ञान हासिल कर सकें। मौजूदा समय में अंग्रेजी और अरबी भाषा इंटरनैशनल भाषा के तौर पर जानी जाती है, पूरी दुनिया में लोग इन्हीं दोनों भाषाओं का बोल चाल और लिखने पढ़ने में इस्तेमाल करते हैं, बच्चों की तरक्की के लिए जरूरी है कि सभी भाषाओं क ज्ञान हो।










