बारात की बस ने मारी टक्कर दो की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareilly

बारात की बस ने मारी टक्कर दो की मौत

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अगरास से भोजीपुरा रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भेजा।
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव रमियापुर निवासी मृतक के चाचा अरविंद यादव ने बताया 18 वर्षीय मनोज यादव पुत्र नत्थू सिंह कक्षा 10 का छात्र था उसका चचेरा भाई अर्जुन यादव 16 वर्षीय कक्षा 9 का छात्र था सुबह दोनों मोटरसाइकिल से खेत पर जा रहे थे गांव रमियापुर से कुछ दूरी पर फतेहगंज पश्चिमी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बारात की बस ने पहले बिजली के पोल में टक्कर मारी उसके बाद मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मनोज यादव और अर्जुन यादव दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए , गांव वालों ने बस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, परिवार वाले घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मनोज यादव, अर्जुन यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai