बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी महिला रचना राम पत्नी अजय ने संदिग्ध परिस्थितियों में फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अजय ने बताया रात बिजली चली गई थी अंधेरा होने के कारण महिला रचना राम ने अपनी दवा पीने के धोखे में फिनाइल पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पति अजय ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।










