Bareilly
महाशिवरात्रि पर कैंट विधायक ने की बरेली नाथ नगरी मंदिरों की परिक्रमा
जलाभिषेक कर जनकल्याण के लिए की प्रार्थना
बरेली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बरेली नाथ नगरी के सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया और विधिवत पूजन कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की, तथा सभी क्षेत्र वासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर भंडारे में सम्मिलित रहकर बाबा भोलेनाथ की प्रसादी वितरित कर सेवा कार्य करते हुए भगवान भोलेनाथ जी और माता पार्वती जी का आशीर्वाद की कामना की।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ रवि अग्रवाल ,डॉक्टर सीपीएस चौहान, पंडित घनश्याम गोस्वामी ,अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया ,डॉक्टर त्रिलोकी सिंह ,सुभाष वर्मा, सौरभ कुमार ,बृजेश पाल, श्याम सिंह चौहान ,अशोक ठाकुर ,अमर सिंह राठौर, संजीव सिंह चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, अन्नु , रवि अरोरा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।
