बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की प्रबंध समिति की अध्यक्षता विमल शुक्ला प्रदीप सूरी एडवोकेट ने नवाबगंज की कई महिलाओं व कॉलेज की होनहार बच्चियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्षत व रोहिलखंड प्रांत आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार आमंत्रित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए सुनीता गंगवार ने कहा महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं सही मायने में महिलाओं का सम्मान व सशक्तिकरण उनकी शिक्षा में है आज भी हमारे समाज में अधिकांश महिलाएं अशिक्षित हैं यह हमारे देश की विडंबना है क्योंकि अगर हम अपने समाज में महिलाओं की शिक्षा पर सबसे अधिक बल देकर उन्हें शिक्षित कर ले तो हम पूरे देश में 100% आबादी को शिक्षित कर सकते हैं क्योंकि एक शिक्षित महिला अपने पूरे परिवार को आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करेगी इसलिए महिला सशक्तिकरण बिना शिक्षा के संभव नहीं है।
संस्था अध्यक्ष ने कहा महिलाओं में अपारशक्ति का भंडार है उन्हें अपनी शक्ति को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए न की नकारात्मक कार्यों में महिला सुरक्षा के लिए तमाम कानून बने हुए हैं जिनका पालन भी कराया जाता है जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई है किंतु कुछ नकारात्मक कार्य में भी महिलाओं के द्वारा बढ़ोतरी हुई है जो समाज के लिए उचित नहीं है उससे महिलाओं को बचना चाहिए। बच्चियों को शिक्षित व शक्तिशाली बनाने के लिए उनमें चरित्र निर्माण करना उनकी माता की जिम्मेदारी है। बिना चरित्र निर्माण के हम शक्तिशाली महिलाओं का समाज नहीं बना सकते हैं न ही देश और समाज को सुदृढ़ कर सकते हैं।
