स्कूटी सवार ने बुजुर्ग महिला के मारी टक्कर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

स्कूटी सवार ने बुजुर्ग महिला के मारी टक्कर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। घर से किला सब्जी मंडी जा रही बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया। घायल महिला को उसके बेटे ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी महिला 63 वर्षीय साधना अग्रवाल पत्नी सुरेश चंद्र अग्रवाल रविवार की सुबह किला सब्जी मंडी जा रही थी सामने से तेज रफ्तार आ रही स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी साधना अग्रवाल घायल हो गई उनके पैर में गंभीर चोट आई है साधना के बेटे विक्रम अग्रवाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साधना अग्रवाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai