फीस में वृद्धि किताबें और यूनिफार्म मनमाने दामों में बेचने पर कांग्रेस ने किया विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

फीस में वृद्धि किताबें और यूनिफार्म मनमाने दामों में बेचने पर कांग्रेस ने किया विरोध

बरेली। स्कूलों में फीस वृद्धि और दूकानों से ही किताबें और यूनिफार्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दवाब बना रहे स्कूलों के विरोध में जिला एवं महानगर कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलेनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है। उत्तर प्रदेश के निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं एवं विद्यालय को उन्होंने लूट का तंत्र बना दिया है। वे ना सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं बल्कि अपनी बताई गयी दूकानों से ही किताबें और यूनिफार्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दवाब बना रहे है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा इस भीषण महंगाई में जहां एक तरफ अभिभावकों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है और वे स्कूलों के इस लूट तंत्र के कारण धनघोर मानसिक प्रताणना से गुजर रहे हैं। निजी स्कूल का यह आचरण न लोकतंत्र और ना ही कल्याणकारी राज्य के सिंद्धातों के अनूकूल है। कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों के इस निरंकुश और शोषक प्रवृत्ति की घोर भर्त्सना करती है एंव महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि इस लूट तंत्र का तरित संज्ञान लेते हुए निजी स्कूलों हेतु फीस, किताबों एवं यूनिफार्म के लिए एक न्यायोचित व छात्र हितकारी नियमावली अभिलम्ब बनाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान इल्यास अंसारी, जिया उर रहमान ,उल्फत सिंह कठेरिया , राजन उपाध्याय, तीरथ मधुकर कमरुद्दीन सैफी , नजमी खान जोया, सुरेश बाल्मीकि , युसूफ नन्हे, रियाजुल प्ररधान, कलीम अखतर, सुरेश दिवाकर, सोनू सोनकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पाकिजा खान, मुजजममिल हुसैन एडवोकेट,
संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai