बरेली में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा सुनील कुमार वर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

बरेली में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा सुनील कुमार वर्मा

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शुक्रवार को उप-निरीक्षक थाना फरीदपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बरेली के भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल के पुलिस उपाधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता रेहान अंसारी निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना फरीदपुर जिला बरेली से मु०अ०सं० 249/2025 धारा 109(1), 351(2), 351(3) BNS थाना फरीदपुर बरेली की विवेचना में मुल्जिमानों को फायदा पहुँचाने एवं मुकदमे को हल्का करके खत्म करने की धमकी देकर उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा शिकायतकर्ता उपरोक्त से रिश्वत की मांग की गयी। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण सान्याल व टीम के सदस्यगण ने शुक्रवार को दोपहर में 10 हजार की रिश्वत लेते फरीदपुर थाना परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ग्राम रसीदपुर गढ़ी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर हाल पता विष्णु विहार कालोनी ज्वाला नगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर का निवासी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें