ट्रक ड्राइवर की केबिन में जलकर हुई दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

ट्रक ड्राइवर की केबिन में जलकर हुई दर्दनाक मौत

बरेली । थाना देवरनिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक बहेड़ी की ओर से बरेली की ओर आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का इंजन और ड्राइवर केबिन में धू-धू कर जल उठा। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर शिबू कुमार खाटी पुत्र कृष्ण बहादुर, निवासी जमशेदपुर, झारखंड केबिन में ही फंस गए और जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली देवरनिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी से पुलिस ने संपर्क साधा।
परिजनों ने बताया कि शिबू कुमार एक जिम्मेदार और मेहनती चालक थे और उनका पूरा परिवार उन्हीं पर निर्भर था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए और दुर्घटना की गहन जांच कराई जाए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai