तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वालों को चौकी प्रभारी ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वालों को चौकी प्रभारी ने किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने तमंचा लहराकर फायर कर दहशत फैलाने बाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कस्बे के मोहल्ला अंसारी चौड़ा खड़नजा पर तीन दिन पहले मोहम्मद हसन निवासी मोहल्ला अंसारी पर हाथ में देशी तमंचा लेकर जान से मारने की नियत से फायर कर देने व एक समुदाय विशेष को चुन चुन कर मारेंगें व जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में स्थानीय थाने में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रबड़ फेक्ट्री के रहपुरा अण्डर पास से दीपक ठाकुर व अमन सिंह निवासीगण मोहल्ला अंसारी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा 315 बोर दो मोबाईल फोन व एक कार स्विफ्ट एक मोटरसाइकल को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों को जेला भेजा
चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कस्बे की फिजा खराब करने वाले व कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai