Bareilly News: एआईएमआईएम और गांव वालों ने खितोसा में नमाज पढ़ने की डीएम से की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव खितोसा में घर में हो रही 40 साल से नमाज को पुलिस प्रशासन द्वारा रुकवा देने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी की अगुवाई में, बरेली के एआईएमआईएम पदाधिकारियों एवं भोजीपुरा के ग्राम खितोसा वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया ।

नदीम कुरैशी बताया ग्राम खितोसा में मुस्लिम समुदाय के लोग एक आराजी में 40 वर्षों से नमाज़ अदा कर रहे हैं। गांव में कोई मस्जिद भी नहीं जिस आराजी में नमाज अदा की जाती है वह इबादत के लिए चिन्हित है, भोजीपुरा पुलिस द्वारा ग्रामवासियों को नमाज पड़ने से रोक दिया गया गया है। जबकि 2018 में प्रशासन द्वारा अज़ान के लिए परमिशन भी दी जा चुकी है। जिलाधिकारी बरेली से नमाज़ वहां पड़ने की इजाज़त मांगी गई है। इस दौरान नदीम कुरैशी के साथ गांव वाले मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai