Bareilly News: कांवड़ियों वाले रास्ते पर दुकानों पर लगने लगे पोस्टर, मैं हिंदू हूं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने आवाहन किया है कि जिस रूट में भी कांवड़िया निकलेंगे उसे रूट पर लगने वाली दुकानों के दुकानदारों को अपनी पहचान बतानी होगी। बरेली में हिंदू महासभा ने हिंदू समाज से जुड़े दुकानदारों के ठेलों और दुकानों पर पोस्टर लगाने का शुरुआत की है। पोस्टर में ‘मैं हिंदू हूं’ लिखा हुआ है। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के मुताबिक आए दिन लोग थूक जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और कांवड़ियों को इससे बचने के लिए वह सनातनी दुकानदारों पर बैनर लगाएंगे कि वह हिंदू समाज से जुड़ा हुआ है।

पंकज पाठक के मुताबिक बरेली के कावड़िया कछला से गंगाजल लाकर बरेली में चढ़ाते हैं तो वह बदायूं के कछला से शुरू होकर बरेली तक सभी दुकानदारों पर यह पोस्टर लगा रहे हैं और लगाएंगे। पंकज पाठक के मुताबिक वह दुकानदारों के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं करते हैं बल्कि उनसे विनम्र निवेदन करके उनके मर्जी के अनुसार बैनर लगाते हैं। बैनर लगाने का यह अभियान सावन के पहले सोमवार से पहले पूर्ण करने के लिए हिंदू महासभा कर्तव्य वध है। आपको बता दें कि कांवड़ियों के रूट पर कई मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग अपनी पहचान छुपा कर खाने-पीने का सामान बेचते हैं। इसके विरोध में अब हिंदू महासभा खुल के सड़कों पर उतर आई।

Leave a Comment

और पढ़ें