बहेड़ी में रिश्ते के जीजा की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक पक्ष की तरफ से तीनों हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर के रहने वाले अनवार के बेटे जलीस अहमद की बीती रात मधुर मिलन बैंक्विट हॉल में शादी थी, जिसमें शानू का पूरा परिवार शामिल था। वहां शानू उर्फ शोएब और जुनैद जो कि भाई का साला है उसके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

थोड़ी देर बाद जुनैद ने अपने भाई शकील और सगीर के साथ मिलकर शानू उर्फ शोएब पर चाकू से गोद कर हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई जुल्फिकार पुत्र मेहंदी हसन ने जुनैद, शकील और सगीर पुत्रगण कदीर अहमद निवासीगण मोहल्ला नूरी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया शादी में किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई थी तभी चाकू से हमला कर दिया उसकी मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक के भाई तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai