फेसबुक पर भगवान श्रीराम को गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने फेसबुक पर भगवान श्रीराम को अपमानित करने वाली पोस्ट डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोहम्मद हसन पुत्र अली हसन, निवासी ग्राम भण्डसर, थाना हाफिजगंज ने अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान श्रीराम को गाली-गलौज करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।

इस मामले में थाना हाफिजगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को 12 अक्टूबर की रात करीब 12:48 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, वैभव गुप्ता, कांस्टेबल इमरान हुसैन व अनुराग सचिन शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai