बरेली। समाज सेवी मुस्लिम भाजपा नेता राष्ट्र जागरण युवा संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहल्ला ज़खीरा निवासी शानू काज़मी ने अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी बुशरा नक़वी,बेटी आयत ज़ैहरा वा भाई कुमैल क़ाज़मी वा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर दिये जलाए ,एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके अलावा कई जगह ज़रूरत मंद लोगों को दिये बांटकर मनाई दिवाली।
शानू काज़मी ने कहा हम खुशनसीब है हिंदुस्तान में जन्म हुआ यहां सभी त्योहार मिल जुलकर मनाए जाते हैं। दिवाली रौशनी का त्योहार है। शानू काज़मी ने कहा हमने भी घर पर दिये वा चिरागा कर मनाई दिवाली और इमामबाड़े मे मुल्क की सलामती की दुआ की,और दिवाली बड़ी शान से परिवार के साथ मनाई। उन्होंने कहा हम सब को मिलजुलकर रहना चाहिए और गंगा जमुनी तहज़ीब के साथ हर त्योहार मनाना चाहिए। जिस तरह हम ईद मनाते है उस तरह दिवाली भी मनाना चाहिए।










